अर्पिता की शादी : संगीत कार्यक्रम आज, मलाइका और हेलन के साथ सलमान लगाएंगे ठुमका
(India) लेकिन इससे पहले आज मुंबई में होने वाले संगीत सेरेमनी में सलमान खान, हेलन और मलाइका अरोरा खान अपनी खास प्रस्तुति देंगे। सूत्र बताते हैं कि बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बेहतरीन नृत्यांगना में से एक हेलन अपने हिट गीतों पर प्रस्तुति देंगी और उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। मलाइका अरोरा खान भी डांस में माहिर हैं और वे भी विशेष प्रस्तुति देंगी। सलमान खान भी संभवत: अपने लोकप्रिय गानों पर डांस करेंगे। मंगलवार को होने वाली शादी के कार्ड बंट चुके हैं और बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों के आने का इंतजार शुरू हो गया है। हैदराबाद में पूरा होटल दो दिनों के लिए बुक किया जा चुका है ताकि किसी भी सेलिब्रिटीज को कोई तकलीफ न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि किसी भी तरह का कोई फोटो या वीडियो लीक न हो। सुरक्षा का जबरदस्त बंदोबस्त किया गया है। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान अपनी बहन अर्पिता को तीन बेडरूम का एक फ्लैट गिफ्ट में दे रहे हैं जिसका साज-सज्जा का काम चल रहा है। गेलेक्सी अपार्टमेंट पर रोशनी की जा रही है और सलमान बहन की शादी को भव्य बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।