पीसीसी चीफ सचिन पायलट का बांसवाड़ा दौरा, चुनावी सभाओं में भाजपा पर साधा निशाना
(Amber, Jaipur) प्रदेश कागेंस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनाव हार चुकी हे लेकिन उसने अपना आत्मबल नही खोया है। और चार साल के बाद फिर सत्ता पर काबिज होगी। पायलट रविवार को बासंवाड़ा शहर के गांधी मूर्ति पर नगर परिषद चुनाव को लेकर कागेंस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान पायलट ने बीजेपी पर चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार झूठ के सहारे से सत्ता में आई है। वहीं पत्रकारो से बातचीत के दौरान पायलट ने कहा कि बीजेपी पिछले 11 माह में कागेंस सरकार की योजनाओ पर कैची चलाने के सिवाय और कुछ काम नहीं कर पाई है। पायलट ने कहा कि वो जल्द ही उदयपुर, निंबाहेडा, और चित्तौड में चुनावी सभी लेगें......उदयपुर की नगर निगम के प्रचार प्रसार के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता ओर प्रदेश के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कमान संभाल ली है। इसी कड़ी में कटारिया ने रविवार को राणा प्रताप मंडल के 12 पार्षद के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा करते हुए आम लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। सभा के दौरान कटारिया कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। हालांकि कटारिया ने कांग्रेस के किसी भी नेता का नाम नहीं लेते हुए गांधी परिवार पर जमकर हमले किए.............

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।