(India)
शाहरूख सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट गए जहां अर्पिता की संगीत सेरेमनी में शामिल हुई। उन्होंने अर्पिता को शादी की बधाई दी। इस मौके पर कई फिल्मी सितारे नजर आए। अर्पिता ने इंस्ट्राग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें शाहरूख, सलमान और अर्पिता तीनों साथ नजर आ रहे है। सलमान की जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी यह फोटो ट्वीट की। तस्वीर में दोनों एक साथ अर्पिता को आशीर्वाद दे रहे हैं। गौर हो कि अर्पिता की शादी 18 नवंबर को हैदराबाद में होने वाली है। शादी से पहले होने वाली रस्में शुरू हो चुकी है। मेहंदी सेरेमनी में करीबी दोस्त और परिवार के लोगों ने शिरकत की। अर्पिता की शादी दिल्ली के एक बड़े बिजनसमेन आयुष शर्मा से हो रही है। शादी की गेस्ट लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल हैं। शाहरूख ने चंद दिन पहले यह कहा था कि उन्हें अर्पिता की शादी का न्योता नहीं भी मिलता है तब भी शादी में जरूर जाएंगे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।