(Amber, Jaipur)
प्रदेशके 46 निकायों के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए भाजपा नेताओं के दौरे तय हो चुके हैं। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया आज पिंडवाड़ा, सिरोही, शिवगंज पाली में जनसभा जोधपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी 18 नवम्बर को पुष्कर ब्यावर में कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी 18 नवम्बर को भरतपुर नगर निगम क्षेत्र कई वार्डों में जनसंपर्क करेंगे। पूर्व विधायक मदन लाल सैनी सोमवार को जालौर, 18 नवम्बर को भीनमाल 19 नवम्बर को सिरोही में कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ 18 19 नवम्बर को बिसाऊ नगर में जनसंपर्क करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि राज्य में निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का मिशन 46 भी ठीक उसी तरह फै ल हो जाएगा जिस प्रकार विधानसभा के उपचुनाव में हुआ था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे वायदे कर सत्ता हासिल कर ली लेकिन अभी तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में 15 लाख और प्रथम एक वर्ष में चार लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा करने वाली भाजपा ने अभी तक एक भी युवा को नौकरी पर नहीं लगाया हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।