निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कसी कमर,,,,,
(Amber, Jaipur) राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त रामलुभाया ने निकाय चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों की बैठक ली है। उन्होंने पर्यवेक्षकों को अपने अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अपने अपने क्षेत्र में 20 से 27 नवंबर तक आयोग का प्रतिनिधित्व करेंगे और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आयोग ने विधानसभा चुनाव की फोटोयुक्त मतदाता सूची को ही ड्राफ्ट कर निकाय चुनाव के लिए तैयार करवाया है। ताकि किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं हो। रामलुभाया ने ये भी कहा कि इस चुनाव में मतदाता पर्ची का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और इसके लिए हर बूथ पर एक बीएलओ की ड्यूटी लगाई जाएगी। वही मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव सत्यप्रकाश बसवाला ने पर्यवेक्षकों को आई आॅफ कमीशन बताया.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।