अमिताभ सेट पर बच्चा बन जाते हैं: शूजीत सरकार
(India) शूजीत 73 वर्षीय अमिताभ के साथ इन दिनों कोलकाता में ‘पीकू’ की शूटिंग कर रहे हैं। वह अमिताभ के साथ गुजरे वक्त के बारे में बात करके बहुत उत्साहित थे। शूजीत ने यहां सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि वह सेट पर बच्चा बन जाते हैं। वह हमसे बांग्ला में बात करते हैं। अगर आप उन्हें किसी चीज पर कोई महत्वपूर्ण आइडिया दो, तो वह उस आइडिया पर भरोसा करेंगे। अमिताभ ने यहां शूजीत सरकार और रोनी लाहिड़ी निर्मित बांग्ला फिल्म ‘ओपन टी बायोस्कोप’ की पहली झलकी लांच की। शूजीत ने कहा कि उनकी नजर में बॉक्स ऑफिस नहीं, बल्कि काम की गुणवत्ता मायने रखती है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।