(GUJARAT, India)
मुख्यमंत्री को अंतिम रिपोर्ट सौंपने से पहले नानावती कमिशन ने 24 बार समय बढ़वाए थे। इस बार रिपोर्ट सौंपने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर थी। 2008 में इन्क्वॉयरी पैनल ने गोधरा स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग पर अपनी रिपोर्ट के एक हिस्से को सौंपा था। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच में गोधरा रेलवे स्टेशन पर एक साजिश के तहत आग लगाई गई थी। यह जांच कमिशन रिटायर जस्टिस जीटी नावावटी और अक्षय मेहता के नेतृत्व में काम कर रहा था। जस्टिस केजी शाह के नेतृत्व में इस कमिशन का गठन गुजरात सरकार ने 2 मार्च 2002 को किया था। 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती ट्रेन के एस-6 कोच में आग लगी थी। इसके बाद पूरे गुजरात में सांप्रदायिक हिंसा की वारदात होने लगी थी। 2008 में जस्टिस केजी शाह की मौत के बाद हाई कोर्ट के रिटायर जज अक्षय मेहता को नियुक्त किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।