(TAMILNADU, India)
धर्मपुरी मेडिकल कालेज अस्पताल के डीन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे तिरूवन्नामलाई मेडिकल कालेज के डीन एवं बाल विशेषज्ञ आर नारायण बाबू ने कहा कि कल रात से किसी और बच्चे की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिन चार बच्चों की स्थिति गंभीर है, उन्हें जीवन रक्षण प्रणाली पर रखा गया है। इन बच्चों का वजन औसत से कम है। बाबू ने कहा, ‘14 नवंबर से, 11 मौतें हो चुकी हैं। हमने घटना पर गौर करने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। एक टीम का नेतृत्व मैं कर रहा हूं, दूसरे का बाल स्वास्थ्य, एगमोर के निदेशक तथा तीसरी नर्सिंग टीम है।’ उन्होंने बच्चों की मौत के लिए सांस संबंधी समस्या तथा कम वजन को कारण बताया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जीके वासन ने इस मामले की पूरी तरह से जांच की मांग की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।