नरगिस फाखरी बोली, एक्‍टर्स की भी होती है 'पर्सनल लाइफ
(India) मीडिया की ओर से लगातार अपने रिश्‍ते के बारे में सवाल पूछे जाने से नरगिस नाराज है, वे चाहती है कि पर्सनल लाईफ को पर्सनल ही रखा जाना चाहिए, नरगिस ने फिल्‍म 'रॉकस्‍टार' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी, नरगिस के बारे में ये अफवाह उडी थी कि उनका अभिनेता और फिल्‍म निर्माता उदय चोपडा के साथ उनका अफेयर चल रहा है, रितिक रोशन के साथ भी उनका नाम जोडा गया, लेकिन नरगिस ने इन सभी बातों को नजरअंदाज किया, नरगिस ने इन सभी उडती अफवाहों के बारे में बताया कि,' मेरा मानना है जब आप इस लाइन में हो तो आपको ऐसी खबरों से रुबरु होना होगा, लेकिव वहीं इन खबरों को नजरअंदाज कर चलना ही समझदारी है.' वहीं नरगिस ने आगे यह भी बताया कि,' फिल्‍मी सितारों को भी गोपनीयता अच्‍छी लगती है, वे भी आम इंसान ही है, उनकी भी पर्सनल लाइफ है, किसी के साथ नाम जोडे जाने और झूठी अफवाहें फैलाने से फिल्‍मी कलाकारों को परेशानी होती है.' अपनी पहली फिल्‍म 'रॉकस्‍टार' से नरगिस ने दर्शकों का दिल जीता था, दर्शकों ने रणबीर और नरगिस की जोडी को खासा पसंद किया था, फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।