परिणय सूत्र में बंधे अर्पिता-आयुष, सितारों का रहा जमावड़ा
(Amberpet, Hyderabad) इस दौरान हैदराबाद का फलकनुमा पैलेसे शादी की चकाचैंध और बॉलीवुड सितारों से गुलजार रहा। अर्पिता और आयुष की शादी का गवाह बनने के लिए कई फिल्मी हस्तियां यहां पहुंची। अर्पिता की दिली ख्वाहिश थी कि उनकी शादी यहां शाही ठाठ-बाट के साथ हो, जिसको आज सलमान ने पूरा भी कर दिया। इस शादी समारोह के मद्देनजर शहर में पुलिस व्यवस्था को भी काफी पुख्ता रखा गया था। यूं तो शादी की रस्में अब पूरी हो गई हैं लेकिन यहां पूरी रात चलने वाला जश्न अभी भी बाकी है। इस जश्न के तहत मशहूर हस्तियों का डांस प्रोग्राम होना है। इसमें सलमान समेत कई फिल्मी सितारे हिस्सा लेंगे। बॉलीवुड के दबंग की इस शादी पर पूरी मीडिया की नजरें हैं। हालांकि मीडिया को शादी से दूर ही रखा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।