(Mumbai, Mumbai)
लेकिन दिल्ली में रह रही रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को शादी का न्योता दिया गया था। अर्पिता की शादी कल हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में हो गई। रिद्धिमा ने इस खबर की पुष्टि की है कि उन्हें निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि उन्होंने कहा कि वो बेटी के स्कूल जाने की वजह से न ही मुंबई और न ही हैदराबाद के किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकीं। सब जानते हैं कि जब से सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कट्रीना रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में हैं, तब से रणबीर और सलमान के रिश्तों में खटास आ गई है। माना जा रहा है कि रिद्धिमा भी अर्पिता की शादी में इसलिए शामिल नहीं हुई क्योंकि उनके भाई और माता-पिता को बुलाया नहीं गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।