(Depalpur, Indore)
बताया जाता है कि यह ट्रेनिंग प्लेन एमपी फ्लाइंग का है। इसमें पायलट और को-पायलट सवार थे। हादसा विमानतल परिसर में ही हुआ। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के टावर से करीब डेढ सौ मीटर दूर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उदुर्घटना के बाद विमानतल परिसर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विमानतल पर अगले तीन घंटे तक विमान सेवाएं रोक दी गई हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम हर्षद और पवनदीप बताए गए हैं। संभवतरू टेक ऑफ के दौरान हादसा बताया जाता है। हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन ने हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जाता है कि ट्रेनिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।