(Berasia, Bhopal)
भोपाल। मध्य प्रदेश के साढे आठ हजार विद्यालयों में चल रहे शौचालय निर्माण कार्य की नियमित मॉनीटरिंग होगी। इन शौचालयों का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार राज्य शासन ने प्रदेश की 8,540 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शौचालयों के निर्माण कार्य की नियमित मनीटरिंग के निर्देश समस्त जिला परियोजना समन्वयक को दिए हैं। इन शालाओं में विगत दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर शौचालय के निर्माण का काम शुरू हुआ है। शासन ने सभी जिलों के अधिकारियों से निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति को विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित करने को कहा है। शासन ने कहा है कि शौचालयों का समस्त निर्माण कार्य 31 दिसम्बर तक पूरा हो जाना चाहिए।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।