(HARYANA, India)
वहां मौजूद पत्रकारों के मुताबिक पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने आश्रम के गेट से मीडिया के जमावड़े को हटा दिया। उसके बाद वहां तीन ऐंबुलेंस लाई गईं। उन्हीं में से एक ऐंबुलेंस में बिठाकर रामपाल को पुलिस अपने साथ ले गई। इससे पहले पुलिस ने भारी-भरकम तादाद में आश्रम के गेट को घेर लिया था। तब वहां पैरामिलिट्री फोर्स के 500 जवान भी मौजूद थे। रामपाल को कहां ले जाया गया, यह स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस की गाडडि़यों से घिरीं ऐंबुलेंस चंडीगढ़ की तरफ गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।