अमेरिका में 50 राज्यों में तापमान शून्य से नीचे, न्यूयॉर्क में 4 लोगों की मौत
(International) पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बर्फबारी हो रही है जिससे ठंड बढ़ गई है और पारा शून्य से नीचे जा पहुंचा है। न्यूयॉर्क में ठंड से चार लोगों की मौत हो गई है। भारी बर्फबारी की वजह से कई रास्ते बंद हो गई है जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इस बीच पूर्वोत्तर अमेरिका के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण इमर्जेंसी लागू कर दी गई है। भारी ठंड की वजह से 2 हजार से ज्यादा उड़ाने कैंसिल कर दी गई है। अमेरिका में वर्ष 1976 के बाद पहली बार नवंबर में इतनी सर्दी पड़ी है। इस ठंड ने अमेरिका में पिछले 38 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।