(HARYANA, India)
इससे पहले रामपाल की कोर्ट में पेशी हुई। हाईकोर्ट ने उससे पूछा कि वह अब तक कोर्ट में पेश क्यों नहीं हुए। इसपर रामपाल ने कहा कि मुझे आश्रम में जबरन बंधक बनाकर रखा गया था। सुनवाई के बाद रामपाल को दो जजों की बेंच ने न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का फैसला सुनाया। इससे पहले के आज के ही अहम घटनाक्रम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने वर्ष 2006 के हत्या के एक मामले में विवादास्पद ‘स्वयंभू संत’ रामपाल की जमानत आज रद्द कर दी और उन्हें तत्काल हिरासत में लिए जाने का आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने जमानत रद्द करने के आदेश की घोषणा हरियाणा के महाधिवक्ता और हिसार में बरवाला पुलिस थाने के प्रभारी द्वारा पेश आवेदन के तुरंत बाद की जिसमें कहा गया कि अदालत की अवमानना के मामले में रामपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायाधीश एम जयपाल और दर्शन सिंह की पीठ ने आदेश दिया कि रामपाल को 2006 के हत्या मामले में तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।