(Amber, Jaipur)
प्रदेश में होने वाले नगर निकाय के चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। झुंझुनूं के सेठ मोतीलाल कॉलेज में दिनभर नगर परिषद के 44 वार्डों के लिए ईवीएम को तैयार कर उन्हें सील किया गया। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम भागीरथ शाख के निर्देशन में यह कार्य शाम तक चला। 44 वार्डों के लिए 75 ईवीएम को तैयार किया गया है जो 21 नवंबर को सुबह मतदान दलों के साथ संबंधित मतदान केंद्रों पर भेजी जाएगी। वहीं पर्यवेक्षक ने भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा राजनैतिक दलों की बैठक ली और आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।