‘किक’ के सीक्वल में हो सकते हैं सलमान खान
(India) ‘किक’ से जुड़े सूत्रों के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला संभवत: जल्द ही सीक्वल की कहानी लिखें। ‘किक’ सलमान के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 234 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसने कमाई के मामले में सलमान की पिछली फिल्म ‘एक था टाइगर’ (188 करोड़) को पछाड़ दिया है। एक सूत्र ने कहा कि नाडियाडवाला के फिल्म वितरक और मित्र अब उनसे फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाकर उसे सीक्वल में तब्दील करने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि इससे अच्छी कमाई की संभावना है। नाडियाडवाला फिलहाल असमंजस की स्थिति में हैं, क्योंकि फिल्म निर्माता के रूप में वह पहले से ही व्यस्त हैं।
नाडियाडवाला ने कहा कि मेरे लिए यह साल जबर्दस्त रहा है। ऊपर वाले की दुआ रही है। ‘किक’ हमारी उम्मीद से भी ज्यादा सफल हुई और यह सब सलमान की स्टार-पॉवर की वजह से हुआ...मेरे हाथ फिलहाल फिल्म परियोजनाओं से फुल हैं। इस साल जुलाई में रिलीज हुई ‘किक’ में जैकलिन फर्नाडीज, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।