(Amber, Jaipur)
प्रदेश की 46 निकायों में कल शहरों की सरकार चुनी जाएगाी । इसके लिए निर्वाचन आयोग ने भी कमर कस ली है आज प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों की रवानगी हुई । जयपुर के तहत 91 वार्डों में मतदान कराने के लिए निर्धारित 1969 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां आज भवानी निकेतन परिसर से रवाना हुई । शहर की दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दल दो पारियों में रवाना किए गए । इससे पहले मतदान दलों को प्रशिक्षण भी दिया गया । जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुणाल के अनुसार मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं नगर निगम के 91 वार्डों के लिए जिन स्कूलों को मतदान केंद्र बनाया गया है, वहां आज अवकाश रहेगा। इसके अलावा मतदान के दिन शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।