दिल्ली में पूर्वोत्तर के एक और युवक का शव मिला
(DELHI, India) प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस समय यह घटना हुयी उस समय युवक ने शराब पी रखी थी। पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि वह सीढ़ी से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया ‘ऐसा लगता है कि गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौत हो गयी। हम लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रहे हैं। जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।’ पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बुधवार रात में, मणिपुर के रहने वाले 33 वर्षीय पीएचडी शोधार्थी का शव दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके में पाया गया था। पीड़ित की गला काट कर बेरहमी से हत्या की गयी थी। कीशुंग जिनग्राम केनगो ने टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से पीएचडी किया था। वह कुछ माह पहले दिल्ली आया था और नौकरी की तलाश कर रहा था। एक अन्य घटना में दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में कल मणिपुर के रहने वाले 23 वर्षीय युवक का शव उसके घर में रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।