कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
(JAMMUandKASHMIR, India) लद्दाख क्षेत्र सहित पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया है । यहां तक कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी मौसम की सबसे ठंड रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारी ने आज बताया कि श्रीनगर में रात के तापमान में कम से कम एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था। उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड और कोकेरनाग शहरों में रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई। दोनों जगहों पर पारा क्रमश: शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा। अधिकारी ने बताया कि वाषिर्क अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटक स्थल के तौर पर मशहूर पहलगाम में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि स्कीइंग के लिए मशहूर उत्तरी कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तर में स्थित कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र का सीमाई शहर लेह, राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस कम पर बना रहा था। मौसम विभाग कार्यालय ने आने वाले दिनों में दोनों ही कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है जिसके कारण रात के तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।