सलमान खान ने बहन अर्पिता को महंगी कार रॉल्‍स रॉयस फैंटम किया गिफ्ट!
(MAHARASHTRA, India) अर्पिता और आयुष की शादी को इस साल का सबसे बड़ा सेलेब्रिटी उत्सव इवेंट बताया जा रहा है। यह विदित है कि सलमान का अपनी छोटी बहन के लिए काफी प्‍यार है और खान परिवार आयुष को भी अब पूरी तरह पसंद करती है। सलमान ने अपनी बहन की शादी को एक बिग इवेंट बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इसे दूसरे शब्‍दों में कहें तो 'भाई हो तो ऐसा'। 48 वर्षीय सलमान को वैसे ही काफी दरियादिल कहा जाता है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि इस दबंग अभिनेता ने नव विवाहित दंपति (अर्पिता-आयुष) को एक काफी महंगी कार (रॉल्‍स रॉयस फैंटम) तोहफे के तौर पर दिया है। कुछ दिनों पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान ने अपनी बहन को 16 करोड़ रुपये की कीमत का एक सुपर 3 बीएचके अपार्टमेंट गिफ्ट किया है। अब, बहन अर्पिता के नाम तोहफे की इस कड़ी में एक और महंगी चीज जुड़ गई है, जो चार करोड़ रुपये कीमत की एक महंगी कार (भारत में कीमत) एक सफेद रॉल्‍स रॉयस है। भाई सलमान ने बहन की विदाई के भावुक भरे क्षण में नव विवाहित दंपति को कार की चाभी सौंपी। इससे तो यही लगता है कि कुछ लोगों के लिए दुनिया में सभी लक्‍जरी और सौभाग्‍य जुड़ा होता है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।