नॉर्थ ईस्ट अमेरिका में सर्दी से पहले आए भयंकर बर्फीले तूफान से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। बफैलो के पास छह फुट से ज्यादा की बर्फ की मोटी परत बिछ गई है, जिसकी वजह से सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। नैशनल वेदर सर्विस ने दो से तीन फीट तक और बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। कई इलाकों में दृश्यता लगभग शून्य है। गरज और बिजली कड़कने के साथ भारी बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी न्यू यॉर्क में आपात स्थिति और यात्रा प्रतिबंध जारी हैं। भारी बर्फबारी ने छतों को ढहा दिया है। बर्फीले तूफान के कारण घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी नुकसान हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।