नॉर्थ-ईस्ट अमेरिका में बर्फीला तूफान
(International) बफैलो के पास छह फुट से ज्यादा की बर्फ की मोटी परत बिछ गई है, जिसकी वजह से सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है,‘नेशनल वेदर सर्विस’ ने दो से तीन फीट तक और बर्फबारी होने की चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि दृश्यता लगभग शून्य है और गरज तथा बिजली कड़कने के साथ भारी बर्फबारी हो सकती है, पश्चिमी न्यू यॉर्क में आपात स्थिति और यात्रा प्रतिबंध जारी हैं, भारी बर्फबारी ने छतों को ढहा दिया है, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ है, साथ ही उड़ानों को रद्द करना पड़ा और हाईवे पर करीब दो रातों से वाहन चालक बीच रास्ते में फंसे रहे, अधिकारियों ने कल एएफपी को बताया कि ‘विंटर स्ट्रोम नाइफ’ से नियाग्रा काउंटी और एरी काउंटी के बॉस्टन शहर में दो लोगों की मृत्यु के साथ ही मरने वालों की संख्या 10 हो गई है, इससे पहले चार या पांच लोगों की मौत अपनी कार और घर से बर्फ की मोटी परत हटाते हुए तूफान की चपेट में आने से हो गई थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।