दबंग सलमान खान ने किया बहन-बहनोई से मजाक
(Mumbai, Mumbai) जी हां, सलमान के मजाक के निशाने पर इस बार उनकी बहन अर्पिता और बहनोई आयुष आए हैं। आप भी उनके इस मजाक के बारे में सुनकर मुस्कुरा पड़ेंगे। बिग बॉस होस्ट करते समय आपने अक्सर सलमान को यह कहते हुए सुना होगा- do what ever you want to do Man.।। अब यही बात उन्होंने अपने बहन-बहनोई के लिए बोल दी है। दरअसल, बुधवार को सलमान ने अपने वादे के मुताबिक अपनी बहन की शादी की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। उसके अगले दिन गुरुवार को सलमान ने अर्पिता-आयुष की एक और तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया- ये शादीशुदा हैं। इसके ठीक बाद सलमान ने फिर वही तस्वीर शेयर की और ट्वीट किया- ये अब जो चाहें, वह कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।