(Amber, Jaipur)
राजधानी जयपुर के झालाना इलाके के वार्ड नंबर 60 में डेढ़ दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हुडदंग और बूथ में घुसने के आरोप में हिरासत में लिया। जिसके बाद वो उन्हें गांधी नगर थाने ले आई। इस घटना के बाद कांग्रेस प्रवक्ता डाॅक्टर अर्चना शर्मा कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर गांधी नगर एसीपी के दफ्तर के सामने अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई, और समर्थकों के साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, एकाएक हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने हिरासत में लिये गये सभी लोगों को छोड़ दिया, जिसके बाद शर्मा ने धरना हटा दिया। जनटीवी से बात करते हुए अर्चना शर्मा ने बताया कि एक केबिनेट मंत्री के इशारे पर इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिस फर्जी वोटिंग करवा रहे है, कांग्रेसियों को जानबुझकर हिरासत में लिया गया.......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।