डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज हो सकते है सीबीआई के निदेशक, पीएमओ की सूची में सबसे ऊपर नाम
(Amber, Jaipur) पीएमओ को भेजी गई सूची में भारद्वाज का नाम ऊपर बताया जा रहा है। वे मौजूदा निदेशक रणजीत सिन्हा का स्थान लेंगे। सिन्हा इसी महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। सिन्हा पर टू जी घोटाले के कुछ आरोपियों को बचाने के भी आरोप हैं। डीजीपी ओमेंद्र के अलावा महाराष्ट्र के एटीएस प्रमुख केपीएस रघुवंशी, एनआईए प्रमुख शरत कुमार, महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी अरुण पटनायक और बिहार के डीजीपी अभय आनंद भी सीबीआई निदेशक की दौड़ में शामिल हैं। आईपीएस अधिकारी के रूप में 37 साल के कार्यकाल में भारद्वाज चार जिलों के एसपी तथा होमगार्ड, जेल और एसीबी में डीजीपी रहे हैं। वे अजमेर, कोटा और जयपुर में डीआईजी और एसीबी व क्राइम ब्रांच में आईजी का दायित्व संभाल चुके हैं। वे इंटेलिजेंस और पुलिस मुख्यालय में एडीजी भी रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।