(Amber, Jaipur)
सरकारी अस्पतालों में मरीज के परिजनों और रेजीडेंट डाॅक्टरों के बीच मारपीट की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है । जयपुर के जेके लोन अस्पताल में शनिवार शाम एक मरीज के परिजन और रेजिडेंट के बीच हाथापाई हो गई। इससे नाराज रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। रेजिडेंट्स ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और अस्पताल में लगे निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाने की मांग की। नतीजतन अस्पताल की इमरजेंसी में आए मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।करीब 4 घंटे चले घटनाक्रम के बाद महिपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। हालांकि इसके बाद भी रेजिडेंट नहीं माने,,,और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अड़े रहे । गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व हुई हड़ताल के दौरान स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स के गठन की मांग उठी थी इस पर सहमति भी बनी थी लेकिन अभी तक इसके परिणाम सामने नहीं आए है नतीजतन मारपीट की घटनाए फिर सामने आने लगी है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।