(DELHI, India)
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम तब सामने आई जब अपनी बहन के घर से भागने में सफल रही लड़की मजनूं का टीला क्षेत्र में रोती मिली। उसे बाद में सिविल लाइन्स थाने लाया गया। अधिकारी ने बताया, ‘लड़की के अनुसार आरोपी ने उससे बलात्कार किया और जब उसने यह बात अपनी बहन (आरोपी की पत्नी) को बताई तो उसने भी अपने पति का पक्ष लिया।’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजा के रूप में हुई है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।