(India)
शाहरुख से पूछा गया था कि वो अब सलमान के दोस्त हैं तो क्या वो सलमान को बोलेंगे कि शादी कर लें, इस पर शाहरुख ने कहा, '' हां, मैं उसको बोलूंगा कि शादी कर ले बल्कि मैं तो कहता हूं कि हम तीनों को एक-दूसरे से शादी कर लेनी चाहिए.'' अर्पिता की शादी पर अपने और सलमान के पैचअप पर शाहरुख ने कहा, ''हम अक्सर रिश्तों के बारे में जैसा सोचते हैं, सच्चाई उससे अलग होती है, हम दोनों एक-दूसरे के परिवार की काफी इज्जत करते हैं, ऊपरवाले से दुआ है कि हम दोनों के घर में ढेर सारी खुशियां आएं, सलमान से मेरे रिश्तों में कोई कमी नहीं आई है, हम दोनों पठान हैं, थोड़े गिले-शिकवे तो रहते ही हैं, लेकिन अहम बात यही थी कि मेरी बहन (अर्पिता) की शादी थी, तो हम दोनों को खुशी तो लाजिम थी.'' अर्पिता की मेंहदी की रस्म पर पहुंचने के बाद शाहरुख 21 नवंबर को अर्पिता-आयुष के रिसेप्शन में भी नजर आए,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।