टीवी अभिनेत्री निगार खान बिग बॉस से हुई बाहर
(India) टीवी अभिनेत्री निगार खान रियल्टी शो बिग बास 8 से बाहर हो गयी हैं। निगार खान पिछले साल की बिग बास की विजेता गौहर खान की बहन हैं। वह इस साल बिग बास के घर से बाहर होने वाली आठवीं प्रतिभागी हैं।
अभिनेत्री इस शो में दो हफ्ते से भी कम समय तक रहीं। निगार खान 'बिग बॉस 8' के घर में ग्‍लैमर का तड़का लगाने में भी कामयाम नहीं रहीं। हालांकि घर से बाहर होने के बाद सलमान और घरवालों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने पुनीत इस्सर और गौतम गुलाटी पर अपनी भड़ास जरूर निकाली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।