(Mumbai, Mumbai)
इस बात का खुलासा निर्देशक राज कुमार हिरानी ने किया है। उन्होंने अपनी फिल्म पीके पर बोलते हुए कहा कि श्यह गांधी को दोस्त के रूप में पेश करने का एक सर्वाधिक साहसी कदम है। हिरानी ‘रिचर्ड एटनबॅरो और गांधी’ विषय पर व्याख्यान देने पहुंचे थे। राज कुमार हिरानी ने अपनी 2006 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में गांधीगिरी को एक नए स्टाइल में पेश किया था। संजय दत्त की प्रमुख भूमिका वाली यह फिल्म सूपरहिट रही थी। ‘पीके’ में भी आमिर खान, अनुष्का शर्मा और सुशांत राजपूत के साथ संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक ने फिल्म की कहानी पर रहस्य बरकरार रखते हुए कहा कि मैं ‘पीके’ को लेकर अब ज्यादा बात नहीं कर सकता, हम फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म पीके का एक और गाना चार कदम रिलीज हो गया है। इसे गाने में फिल्म की लीड हीरोइन अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वेस्ट ऑफ टाइम गाने में आमिर-अनुष्का साथ-साथ नजर आये थे। सुशांत-अनुष्का की केमेस्ट्री इस गाने में बेहद अच्छी लग रही है। फिल्म में आमिर खान लीड रोल में है। वहीं अनुष्का एक पत्रकार के रुप में नजर आएंगी। सुशांत का किरदार फिल्म में क्या होगा इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। फिल्म शुरुआत से सुर्खियों में रही है। संजय दत्त भी फिल्म में एक छोटे से किरदार में नजर आएंगे। दोनों पर फिल्माया गाना ठर्की छोकरो पहले ही रिलीज हो चुका है। विधु विनोद चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर और राजकुमार हिरानी के साझा प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।