रामपाल नि:संतानों को संतान प्राप्ति की दवा भी देता था। आश्रम में बिना लाइसेंस का नर्सिग होम चल रहा था, जहां अल्ट्रासाउंड और एक्सरे आदि सुविधाएं थीं। रामपाल जिस महिला को पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद देता था उसकी अल्ट्रासाउंड जांच आश्रम में ही कराई जाती थी। यदि गर्भ में कन्या भ्रूण होता था तो गर्भपात करवा दिया जाता था। गिरफ्तारी ऑपरेशन के दौरान जिन पुलिस अफसरों ने पत्रकारों पर हमला बोला उनके खिलाफ बरवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांच पत्रकारों ने शिकायत की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।