(India)
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. अनिल डिमरी ने बताया कि हाल में विवि ने जियो इंफॉरमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफि केट और एप्लाइड सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शुरू किया है। जनवरी सत्र से अनुवाद में पीजी डिग्री भी शुरू की गई है। जियो इंफॉरमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट ऐसे लोगों के लिए है, जो सशस्त्र सेवाओं में काम करते हैं। अनुवाद और एप्लाइड सांख्यिकी भी डिमांड के बाद शुरू की गई है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।