छेड़छाड़ का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। घटना मध्यप्रदेश की है। एक महिला के साथ गांव के ही गुल्लू उर्फ रूपसिंह ठाकुर ने उसके ही घर में घुसकर छेड़छाड़ की। महिला ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आग बबूला गांव के दबंग गुल्लू ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। आग में लिपटी हुई अपनी माँ के शरीर को जलता देख बच्चे ने पापा को आवाज दी.... लेकिन जब तक उस महिला का पति आग बुझाने आता, तब तक महिला 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी...घटना के बाद 108 एंबुलेंस से महिला को अस्पताल लाया गया, जहां उसने पुलिस को तो बयान दे दिया, लेकिन तहसीलदार की तरफ से बयान दर्ज कराने के पहले ही महिला बेहोश हो गई। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय विदिशा रेफर कर दिया गया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 354, 307 एवं एससीएसटी एक्ट की धारा 3, 2, 5 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।