यौन प्रताड़ना के आरोप में भारतीय को सजा
(India)
नाबालिग बच्ची की यौन उत्पीड़न मामले में 31 वर्षीय भारतीय को बहरीन में तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। कैफेटेरिया में काम करने वाले इस व्यक्ति को 11 साल की बच्ची की यौन प्रताड़ना के आरोप में कोर्ट ने गुरुवार को सजा सुनाई। गौरतलब है कि बच्ची ने जब नाश्ता ऑर्डर किया तो आरोपी ने उसके होंठ चूम लिए थे। बच्ची ने अपने बयान में कहा कि जब मैं कैफेटेरिया से सैंडविच खरीद रही थी तभी उसने मेरे गाल पकड़े और मुझे किस किया, बाद में मुझे एक बहरीनी दिरहम दिया। सजा पूरी होने के बाद आरोपी को भारत भेज दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।