एटीएम के कैश वैन से 2 करोड़ रुपये लूटे
(India)

दिल्ली में अपराधियों के बुलंद हौसले को दिखाती एक और लूट की घटना सामने आई है। ताजा वारदात में आज दिनदहाड़े डीयू के नॉर्थ कैंपस के पास स्थित कमला नगर के एक एटीएम के कैश वैन से 2 करोड़ रुपये लूट लिए गए और एटीएम के गार्ड की हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े एटीएम कियोस्क के बाहर खड़ी कैश वैन पर गोलियां चलाईं जिसमें एटीएम के गार्ड की मौत हो गई। गार्ड को गोली मारने के बाद लुटेरों ने वैन से 2 करोड़ रुपये लूट लिए। यह घटना कमला नगर स्थित सिटी बैंक के एटीएम में हुई। दिन दहाड़े जिस तरह बेखौफ होकर लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया उससे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में साउथ दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े प्ब्प्ब्प् बैंक की 5 करोड़ रुपयों से भरी एटीएम वैन लूट ली थी। बदमाशों ने विरोध करने पर गार्ड को गोली मार दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।