(India)
काफी दिनों से चर्चा में चल रही मूवी ‘‘पीके’’ का पोस्टर रिलीज होने के बाद अब आमिर खान ने अपनी फिल्म का पहला डायलॉग प्रोमो रिलीज किया है। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा मेन लीड रोल निभा रहीं हैं। पीके के प्रोमो में जब अनुष्का आमिर से पूछती है। तुम्हारा नाम क्या है। तो आमीर भोजपुरी भाषा मे कहते हैं कि नाम नाही है। कुच्छो हमार। बाकी जाने सब पीके पीके बुलावत है। आपको बता दें कि पीके 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि फिल्म पीके में आमिर एक एलियन की भूमिका निभा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।