जयपुर शहर की सफाई के लिए सीएम राजे ने संभाली कमान,
(Amber, Jaipur) राजधानी जयपुर की सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने जयपुर निगम के पार्षदों की क्लास ली और सभी पार्षदों को अपने अपने वार्ड की स्थिति को बेहतर बनाने और रखने के निर्देश दिए हैं। भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सहित, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, और जयपुर महापौर निर्मल नाहटा भी मौजूद रहे। बैठक मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जयपुर शहर स्वच्छता को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहर के कई वार्डों में ज्यादा गंदगी होने पर नाराजगी भी जताई। बैठक के दौरान सभी पार्षदों को बताया गया है कि सफाई को लेकर शहर में कभी भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। वहीं बेहतर काम करने वाले पार्षद को सम्मानित करने की बात भी कही गई है। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि भाजपा पार्षदों को मुख्यमंत्री ने सफाई कार्य में कोई कोताही नही बरतने के निर्देश दिए हैं,,, वहीं अब इसके बाद तीन महिने बाद 16 मार्च को इस अगली फीडबैक बैठक होगी। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान में भी तेजी लाने और घर घर जीत की बधाई के साथ सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।