(AbuRoad, Sirohi)
प्रदेश में सर्दी का दौर जारी है....इसके साथ ही मावठ और ओले पढ़ने के बाद तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई है... प्रदेश में तेज सर्दी को देखते हुए कलक्टर कृष्ण कुणाल ने आदेश दिए है की 24 दिसंबर तक कोई भी सरकारी ओर निजी स्कूल सुबह 8.30 बजे से पहले नहीं खोला जाएगा.. इसके साथ ही सुबह कुछ स्कूलों के बच्चों ने स्कूली समय में बदलाव के अनुसार स्कुलों का रूख किया.. वहीं अधिकांश स्कूल के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है और बच्चे पुराने समय के अनुसार ही स्कूल पहुंचे....खानपुर के बकानी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में घनो कोहरो और ओस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है... सर्द हवाओं के चलने से लोग घरो में दुबकने को मजबूर कर दिया है.. इसके साथ ही लोग घरों पर ही ठंड से बचने के लिए गर्म पेय प्रयोग कर लिए है... वही ठंड से निजात पाने के लिए जगह जगह अलाव जला रखे है... वही अधिक कोहरे और ओस होने की वजह से यातायात व्यवस्था गडबडा गई है... इसके साथ ही वाहन चालकों को लाईट जलाकर वाहन चलाना पड रहा है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।