हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी
(India)
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाके में हुई भारी बर्फबारी से हुई कड़क ठंड जानलेवा बन गई है। शीतलहर के चंगुल में आए उत्तर भारत में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को जहां हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फ गिरी है, वहीं कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की खबर है। हिमाचल प्रदेश में कई सैलानी अभी भी फंसे हुए हैं। बर्फ की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। सैंकड़ों गाडियां रास्ते में फंसी हुई हैं। प्रशासन रास्तों में पड़ी बर्फ को हटाने में लगा हुआ है। पहाड़ों में भारी हिमपात से बिजली व पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके बारिश हुई और औले गिरे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में करीब छह लोगों की मौत हो गई। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा बहुत नीचे गिर गया। कई ट्रेनें काफी देरी से चल रही थीं। कुछ उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। हिमपात और बारिश की वजह से पूरा ुत्तरी भारत ठंड की गिरफ्त में रहा। उत्तरखंड राज्य में तीन लोगों की मौत की खबर है। हिमाचल के कई जिलों में कई घंटे से बिजली नहीं है। हिमपात के बाद जम्मू-कश्मीर में भी पारा काफी नीचे चला गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।