(Agiaon, Bhojpur)
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आरा शहर के जज मोड़ के समीप स्थित एक निजी गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में कई अपराधियों ने धावा बोला। कार्यालय के अंदर प्रवेश करते ही अपराधियों ने हथियारों का भय दिखाकर वहां ग्राहकों समेत सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद अपराधियों ने कंपनी की तिजोरी में रखे करीब 15 किलोग्राम सोना लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत पांच करोड़ रूपए के आसपास है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन समेत पुलिस के वरीष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।