पेप्सिको इंडिया के प्रमुख डी. शिवकुमार के मुताबिक वैश्विक कंपनियां आने वाले वर्षों में सबसे अधिक नियुक्तियां भारत से करेंगी, लेकिन भर्ती के लिहाज से जापान के बाद यह सबसे कठिन जगह होगी। पेप्सिको इंडिया के चेयरमैन और सीईओ शिवकुमार ने कहा, दुनिया में सबसे अधिक नियुक्तियां भारत से होंगी और नियुक्ति के लिहाज से यह जापान के बाद दूसरा सबसे कठिन बाजार होगा। इसके अलावा, आने वाले वर्षों में भर्ती करने वाली कंपनियां उम्मीदवारों की क्षमता का आकलन उनकी उत्सुकता, दूरदर्शिता और दृढसंकल्प के जरिए करेंगी। शिवकुमार ने यह भी संकेत दिया कि वैश्विक कंपनियां तेजी से अपने मुख्यालय उभरते बाजारों में ले जाएंगी। उन्होंने यहां आइमा नेशनल ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) समिट में कहा, श्अधिक संख्या में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्यालय ब्रिक और उभरते देशों में होंगे।श्
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।
