कश्मीर में ठंड का कहर, लेह माइनस 13 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा
(JAMMUandKASHMIR, India) मौसम विभाग ने बताया कि कारगिल में भी तापमान घटकर शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया है। यहां लेह के बाद सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछली रात के मुकाबले लेह के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस जबकि कारगिल के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। इसी तरह, कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी रात का तापमान काफी कम हो गया है। श्रीनगर में तापमान गिरकर शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। दक्षिण कश्मीर में स्थित प्रसिद्व पहलगाम हिल रिजोर्ट का तापमान घटकर शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। उत्तरी कश्मीर के मशहूर स्की रिजार्ट गुलमर्ग में तापमान गिरकर शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक सैर सपाटे के लिए आते हैं। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।