(India)
लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक अब यह खबर आ रही है कि सलमान खान बिग बॉस को आगे होस्ट नहीं करेंगे और दबंग खान की जगह फराह खान इस शो को होस्ट करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस-8 के मेकर्स शो को एक महीने और चलाना चाहते हैं। पहले यह शो 4 जनवरी 2015 को खत्म हो रहा था। लेकिन अब इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे एक महीने और चलाया जाएगा। खबरों के मुताबिक सलमान ने इस शो के लिए केवल 4 जनवरी तक का ही समय दिया था और इसके बाद वो अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे। लिहाजा बिग बॉस मेकर्स तलाश कर रहे थे एक ऐसे होस्ट कि जो सलमान की जगह ले सके। अब तलाश खत्म हुई है फराह खान पर आकर, जो खुद इस शो की फैन हैं और अब जल्द ही होस्ट भी बन जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।