पेशावर घटना के मृतकों को जनटीवी की श्रद्धांजलि...
(Amber, Jaipur) पेशावर की घटना के शिकार मासूमों को जन टीवी ने श्रद्धांजलि दी। जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजधानी के लोगों ने पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान लोगों ने मोमबत्ती जलाकर उन बेगुनाह बच्चों को श्रद्धांजलि दी जो आतंकवादियों की गोलियों के शिकार हुआ। यहां यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, जयपुर महापौर निर्मल नाहटा, कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा, माहिर आजाद, अर्चना शर्मा, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सलीम इंजीनियर, चारू गुप्ता पहुंचे और श्रद्धांजलि देते हुए तीखे शब्दों में इस घटना की निंदा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।