दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे आसाराम की सर्जरी के लिए एम्स लाने के फैसले पर कोर्ट ने मुहर लगा दी है। कोर्ट के मुताबिक आसाराम अब सड़क के बजाय ट्रेन से दिल्ली जा सकते है। अब कोर्ट के आदेशानुसार गामा नाइफ सर्जरी के लिए आसाराम को सड़क मार्ग की बजाय रेल मार्ग से दिल्ली ले जाया जाएगा। आपको बता दें कि आसाराम को त्रिनाड़ी शूल की पीड़ा रहती है और इसके लिए उनकी गामा नाइफ सर्जरी एम्स में होनी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।