(Digod, Kota)
कोटा उत्तर से भाजपा के विधायक प्रहलाद गुंजल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आरएन यादव से गुण्डागर्दी पर उतर आए। गुंजल ने सरकारी अधिकारी को खुलेआम धमाकते हुए कहा की मेरा काम नहीं किया तो ऐसा खौफ पैदा कर दूंगा की बच्चों को रात में नींद नहीं आएगी। विधायक इतने गुस्से में थे की उन्होनें यादव के अभद्रता से बात की। गुंजल के अपशब्दों का आॅडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया जिसके बाद हर कोई सकते में आ गया। वहीं ये मामला अब पुलिस तक भी पहुंच चुका है। फिलहाल सीएमएचओ को पुलिस ने सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। गौरतलब है की गबन में फंसे मेल नर्स को मनमाफिक जगह पर नहीं लगाना गुंजल को नागवार गुजरा था जिसकी वजह से वो भड़क गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।