'पीके' में आमिर का सर्वश्रेष्ठ अभिनय : सचिन तेंदुलकर
(India) सचिन मंगलवार को आमिर द्वारा उनके लिए रखी गई 'पीके' की विशेष स्क्रीनिंग में मौजूद थे। फिल्म देखने के बाद सचिन ने कहा, फिल्म जबर्दस्त है। मैंने आमिर से वादा किया है, इसलिए कहानी के बारे में ज्यादा नहीं बताऊंगा। लेकिन मैं आप सबसे कहूंगा कि प्लीज इस फिल्म को देखने जाइए, क्योंकि यह बिल्कुल हटकर है। मेरे लिए यह सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। मैंने अब तक आमिर का जो अभिनय देखा है, उनमें से यह सर्वश्रेष्ठ है। राजकुमार हिरानी निर्देशित 'पीके' हिरानी और विधू विनोद चोपड़ा ने मिलकर बनाई है। फिल्म में आमिर एक अंतरिक्ष यात्री की भूमिका में हैं और भोजपुरी बोलते नजर आएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।