(Handwara, Kupwara)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा शहर के सालकोट इलाके में गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से अज्ञात आतंकवादी का शव और हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान और उसके संबंध के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।